Monday, April 1, 2019

cgbse result recheck kaise karaye

cgbse result recheck kaise karaye

cgbse रिजल्ट पुनर्मूल्यांकन कैसे कराये




बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के 15 दिन तक लिया जाता हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए आपको अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए आपके टीचर आपको बहुत अच्छे तरह से बता और समझा पाएंगे की पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कैसे करना है और फॉर्म भी स्कूल में मिल जायेगा

ऐसे स्टूडेंट ही कर सकते हैं आवेदन 

जिन छात्रों को 20 से ज्यादा तथा 80 से कम (20 और 80 )के बीच अंक प्राप्त हुए है वे छात्र पुनर्गणना  कराने योग्य होते है
ऐसे छात्र छात्राओं जिन्होंने किसी भी सब्जेक्ट में 20 से कम और 80 से अधिक अंक अर्जित किये हैं वे छात्र पुनर्मूल्यांकन करने के पात्र नहीं होते हैं

आवेदन फीस की राशि

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10TH और 12TH के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के लिए के लिए रिजल्ट जारी होने के बाद 15 दिन  तक आवेदन करना होता हैं  इसमें पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये तक और पुनर्गणना के लिए 100 रुपये लिए जाते हैं जो की प्रति सब्जेक्ट अनुसार तय किया जाता हैं आदिवासी क्षेत्रों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के छात्र छत्राओं को इस शुल्क का आधा ही लिया जाता हैं अर्थात 50 प्रतिशत शुल्क माफ होता हैं

नोट: ये फीस कंफर्म फीस नहीं हैं ये फीस हर साल बदलते रहता हैं

अधिक जानकारी के लिए अपने स्कूल से संपर्क करे या छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट भी देख ले

chhattisgarh board sambhagiya karyalay

chhattisgarh board sambhagiya karyalay

chhattisgarh board sambhagiya karyalay


संभागीय कार्यालय 

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद छत्तीसगढ़ शासन विद्यालय शिक्षा विभाग ने 2001
में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल का गठन किया गया|
छत्तीसगढ़ शिक्षा मण्डल का मुख्यालय प्रदेश की राजधानी रायपुर में है चार संभागीय कार्यालय बिलासपुर, सरगुजा, जगदलपुर, राजनांदगॉव में स्थापित है, संभागीय कार्यालय सरगुजा का कार्यक्षेत्र सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपूर एवं जशपुर, बिलासपुर संभागीय कार्यालय का कार्यक्षेत्र बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ एवं मुंगेली, जगदलपुर संभागीय कार्यालय का कार्यक्षेत्र जगदलपुर, दंतेवाडा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कोण्डांगॉव एवं कांकेर तथा राजनांदगॉव संभागीय कार्यालय का कार्यक्षेत्र बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कवर्धा एवं राजनांदगॉव जिले में निर्धारित किये गये हैं। मण्डल ने वर्ष 2002 से स्वतंत्र रूप से अपनी परीक्षाएं आयोजित की है, मण्डल द्वारा निम्नानुसार परीक्षाएं संचालित की जा रही है … 

संभागीय कार्यालय  बिलासपुर

संभागीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल , शासकीय बहुउददेशीय उच्चतर माध्ययमिक शाला परिसर, गॉधी चौक के पास, बिलासपुर (छ.ग.)

 संभागीय कार्यालय  अम्बिकापुर  

संभागीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल , पुराना बी.टी.आई. के पास, बनारस रोड अम्बिकापुर (सरगुजा)

संभागीय कार्यालय  जगदलपुर  

संभागीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल , केवरामुण्डा, जगदलपुर

संभागीय कार्यालय  राजनांदगॉव  

संभागीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल , पुराना विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, स्टेट स्कूल परिसर, राजनांदगॉव